जीत के लिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 97 रन से की थी। टीम ने 25 मिनट के अंदर ही जरूरी 33 रन बना लिये। इस दौरान उसने एलेक्स लीज (39) का विकेट गंवाया जो कागिसो रबाडा की गेंद पर पगबाधा हुये।
...