इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन में गुरुवार को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में इंग्लैंड की टीम हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. इंग्लैंड की टीम तीन मुकाबलों की इस सीरीज में 0-1 से पीछे है. लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.
...