⚡कारोबारी दुनिया में नए अवतार के साथ बढ़ रही धोनी की आय, पहली छमाही में दिया 17 करोड़ का एडवांस टैक्स
By IANS
इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कारोबार की दुनिया में कामयाबी की नई सीढ़ियां चढ़ रहे हैं. कारोबारी उपक्रमों के विस्तार के साथ ही उनकी निजी आमदनी में लगातार इजाफा हो रहा है. आयकर विभाग की फाइल इसकी तस्दीक करती है.