लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 44 रन के स्कोर पर टीम के चार घातक बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. जिम्बाब्वे की पूरी टीम 19.5 ओवर में महज 176 रन बनाकर सिमट गई. जिम्बाब्वे की तरफ से सीन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 77 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान सीन विलियम्स ने 45 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए. सीन विलियम्स के अलावा रयान बर्ल ने 32 रन बटोरे.
...