बता दें कि युवराज की गिरफ्तारी के मामले को पुलिस ने शुरुआत में गुप्त रखा था. उन्हें शनिवार को ही हरियाणा की हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया था. हांसी पुलिस के पीआरओ सुभाष कुमार ने बताया कि युवराज को कल गिरफ्तार किया गया था, उन्हें तफ्तीश में शामिल करते हुए बयान भी दर्ज किए हैं, डीएसपी विनोद शंकर ने युवराज सिंह से पूछताछ की है.
...