बेथ ने नई गेंद को स्विंग कराने की अपनी क्षमता के कारण भारत के तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को एक बड़े खतरे के रूप में पहचाना है. रेणुका ने पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स के ग्रुप मैच के दौरान 4-18 स्पैल किया था. महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए थे, हालांकि भारत दोनों मौकों पर हार गया था.
...