श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, चरिथ असलंका और वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में महीश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम में शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड और अल्जारी जोसेफ जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. घरेलू परिस्थितियों में यह टीम किसी भी विरोधी को कड़ी चुनौती दे सकती है.
...