⚡कौन हैं विनेश फोगाट? जानिए पेरिस ओलंपिक में हारकर भी जीतने वालीं भारतीय महिला पहलवान के बारे में सबकुछ
By IANS
विनेश की झोली पदकों से भरी हुई है. 2018 में 20 अगस्त का दिन उनके लिए बेहद खास था. जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने 50 किग्रा केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था. विनेश से पहले एशियन गेम्स में किसी भारतीय महिला ने गोल्ड नहीं जीता था.