इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने युवा भारतीय खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच प्रदान किया है, और पिछले दो सीज़नों में, खासकर इम्पैक्ट प्लेयर नियम के आने के बाद, कई युवा प्रतिभाओं ने अपनी छाप छोड़ी है. ऐसे ही युवा खिलाड़ियों में कुणाल सिंह राठौर का नाम भी जुड़ने वाला है, जो राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए IPL 2025 में डेब्यू किये लेकिन कुछ खास नहीं कर सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
...