चेपॉक सुपर गिलीज़ ने लीग स्टेज में लगातार सात मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन क्वालीफायर 1 में उन्हें पहली हार मिली. कप्तान बाबा अपराजित की अगुवाई में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन क्रिकेट खेला है. अपराजित शानदार फॉर्म में हैं और उनका बल्लेबाजी औसत लगभग 70 है. गेंदबाज़ी में लोकेश राज ने अपनी सधी हुई रफ्तार और विकेट लेने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया है.
...