वेस्टइंडीज महिला टीम हालिया फॉर्म में संघर्ष करती नजर आई है और उन्हें श्रीलंका महिला के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में हेली मैथ्यूज, डिएंड्रा डॉटिन और स्टेफनी टेलर पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के पास बेथ मूनी, एलिस पेरी और एशले गार्डनर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख बदल सकते हैं.
...