इसके साथ, कोहली ने 11 टेस्ट में 28.21 के मामूली औसत से 536 रन बनाकर 2021 का अंत किया. उन्होंने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चार अर्धशतक ही बनाए हैं. भारतीय कप्तान ने आखिरी बार 23 नवंबर 2019 को एक अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था, जहां उन्होंने ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 136 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी.
...