साल 2025 विराट कोहली के लिए यादगार रहा. उन्होंने आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाए और आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे. इसके अलावा वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए.
...