बता दें कि अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कहा कि रोहित शर्मा के दिमाग में हर तरह के प्लान चलते रहते हैं. धोनी की तरह आप भी रोहित के चेहरे से ये पता नहीं लगा पाएंगे कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है. उनके दिमाग में एक कैलकुलेटर चलता रहता है. किस गेंदबाज के कितने ओवर बचे हुए हैं और किसको कब गेंदबाजी करानी है.
...