क्रिकेट प्रेमियों के लिए 6 अगस्त 2025 का दिन भी कई रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहेगा. दिन की शुरुआत होगी दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के आठवें मुकाबले से, जिसमें नई दिल्ली टाइगर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.
...