लीड्स के हेडिंगले मैदान में खेले गए इस मुकाबले में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी भरपूर मनोरंजन किया. बल्लेबाज फिन एलन ने आदिल राशिद गेंद पर शानदार छक्का जड़ा. इस दौरान स्टेडियम में बैठे फैन ने गेंद को कैच करने की कोशिश की और उसका पैर लड़खड़ा गया. वो दर्शक अपने आगे की सीट की तरफ गिर गया लेकिन वो हैरतअंगेज कैच पकड़ने में कामयाब रहा.
...