न्यूजीलैंड (New Zealand) के बाएं हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल (Ajaz Patel) के टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने के शानदार कारनामे की क्रिकेट बिरादरी ने शनिवार को सराहना करते हुए इसे ‘ अविश्वसनीय’ और ‘खास’ प्रयास करार दिया. मुंबई में जन्में पटेल यहां भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने.
...