भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 74 गेंद में सात चौके की मदद से 55 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए. इस उम्दा पारी के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया है.
...