बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज शिखर धवन के लिए टी20 विश्व कप को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण होगा. लक्ष्मण ने कहा कि मुझे लगता है कि धवन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. लेकिन धवन को टी20 विश्व को देखते हुए इस अवसर का फायदा उठाना होगा. श्रीलंका दौरे पर सबकी निगाहें शिखर धवन पर होगी.
...