रोहित शर्मा ने अभी तक टी20 क्रिकेट में कई मैच अपने दम पर जिताए हैं. वो इस फॉर्मेट में कई शतक भी जड़ चुके हैं. रोहित शर्मा अभी तक कुल 111 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं और इस दौरान लगभग 139 की स्ट्राइक रेट से 2864 रन बना चुके हैं. टी20 करियर में कुल 4 शतक जड़े हैं. रोहित शर्मा अभी तक कुल 10 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने टी20 करियर में जीत चुके हैं.
...