सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर के 4,311 रन में से 3,703 रन मुंबई इंडियंस के लिए बनाए हैं. इस टीम के लिए उनसे ज्यादा रन केवल रोहित शर्मा ने बनाए हैं, जिनके नाम 5,876 रन हैं. सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ही मुंबई इंडियंस के लिए एक से ज्यादा आईपीएल शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.
...