न्यूजीलैंड (, New Zealand) के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस (Scott Styris) का मानना है कि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को सलामी बल्लेबाज बनाने से पहले उन्हें कुछ समय देना जरूरी होगा. उन्होंने कहा कि अगर गिल को भारत (India) की वनडे टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में नहीं रखा जाता है, तो नंबर तीन पर उन्हें मौका दिया जा सकता है. लगभग दो वर्षों में वनडे क्रिकेट में वापसी करने के बाद, गिल वेस्टइंडीज और हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की 50 ओवरों की श्रृंखला में प्रभावशाली रहे हैं. उन्होंने 112.50 के औसत और 111.66 के स्ट्राइक-रेट से 450 रन बनाए.
...