इस सीरीज के लिए टीम की कमान दसुन शनाका को सौंपी गई है और टीम में अनुभवी और नए चेहरों का बढ़िया कॉम्बिनेशन हैं. श्रीलंका अपने भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसंका और कुसल मेंडिस के साथ मैदान में उतरेगी. निसंका शानदार फॉर्म में हैं. मिडिल आर्डर में श्रीलंका के पास कुसल परेरा और चरित असलंका हैं, जो टीम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं.
...