⚡श्रीलंका ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 99 रन से हराकर 2-1 से सीरीज की अपने नाम, असिथा फर्नांडो, दुश्मंथा चमीरा ने झटके 3-3 विकेट
By Naveen Singh kushwaha
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 285 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में बांग्लादेश की टीम केवल 186 रन पर सिमट गई और श्रीलंका ने यह मुकाबला 99 रनों से जीतकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली.