सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के छठवें मुकाबले में बैंगलौर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने 59 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.
...