इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का छठवां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस अहम मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.
...