इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से 3 मई को होगा. पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है. वहीं, अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
...