टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ क्रमशः तीन-तीन मैचों की वनडे और T20I श्रृंखला खेलनी है. आगामी सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी कोलंबो पहुंच भी चूके हैं. दौरे की शुरुआत पहले 13 जुलाई से होने वाली थी, लेकिन विपक्षी टीम के कोच ग्रांट फ्लावर और डेटा विश्लेषक जीटी निरोशन के कोरोना संक्रमित पाए जानें के बाद सीरीज को आगे की तिथि के लिए टाल दिया गया है.
...