श्रीलंका बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. देश के लिए इस रोमांचक मुकाबले में दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है. इसमें 30 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ईशान किशन का नाम शामिल है.
...