तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक गाले टेस्ट में श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 368 रन बना लिए हैं. वे अभी भी बांग्लादेश के पहली पारी के 495 रनों से 127 रन पीछे हैं. श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 256 गेंदों में 187 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और एक छक्का शामिल था.
...