पंजाब किंग्स को श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में पहुंचाकर इतिहास रच दिया हैं. श्रेयस अय्यर तीन टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया और आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाया था.
...