अब शाई होप की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ खेलेगी, जो उनके घरेलू मैदान और अमेरिका में आयोजित होगी. वेस्टइंडीज क्रिकेट फिलहाल कठिन दौर से गुजर रहा है. टेस्ट क्रिकेट में उनकी गेंदबाज़ी तो ठीक-ठाक चल रही है, लेकिन बल्लेबाज़ी ने बुरी तरह निराश किया है.
...