मिचेल स्टार्क ने अपने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली (0) का विकेट हासिल किया. बेहतरीन लय में नजर आ रहे मिचेल स्टार्क ने अपने पहले स्पैल के दौरान जैक क्रॉली के अलावा जो रूट (0 रन) और बेन डकेट (20 रन) के भी विकेट चटकाए. इसके बाद भी उनके कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए.
...