भारत के पूर्व क्रिकेटर और चयन समिति के पूर्व सदस्य सबा करीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में टीम प्रबंधन द्वारा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका देने पर खुशी जाहिर की है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला में वो शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. हालांकि, कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों में सिर्फ दो विकेट लिए और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया, फिर भी भारतीय टीम ने उन्हें जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए चुना.पहले दो मैचों में कृष्णा ने 3/50 और 1/28 विकेट लिए और सोमवार को अंतिम वनडे के लिए आराम दिया गया.
...