डेवाल्ड ब्रेविस एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. ब्रेविस ने महज 18 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में ब्रेविस ने 2 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, डेविड मिलर ने 22 रन बनाए. ब्रेविस के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और जॉर्ज लिंडे ने मोर्चा संभाला और दोनों ने 53 रनों की अटूट साझेदारी निभाई.
...