इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के एक रोमांचक मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई स्थित मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2021 के लिए दोनों टीमों ने कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है जो पलक झपकते ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं.
...