रोहित शर्मा को 2015 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में खेल रत्न पुरस्कार मिला था. अब पद्म श्री मिलने के साथ ही वह इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं. 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए.
...