⚡ENG vs IND Test Series 2021: भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहेगा यह स्टार इंग्लिश तेज गेंदबाज
By Bhasha
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को शनिवार को तुरंत प्रभाव से क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है चूंकि भेदभावपूर्ण ट्वीट को लेकर उन पर लगाया गया निलंबन पूरा हो गया है. वह भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये उपलब्ध होंगे.