⚡पंत और रूट को मिला आईसीसी का 'प्लेयर आफ द मंथ' अवॉर्ड
By IANS
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए मंगलवार को विजेताओं के नामों की घोषणा की. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट इस अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं.