रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं. विराट कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 318 रन निकले हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने पिछले आठ मैच में 190.95 की स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं.
...