इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले खराब प्रदर्शन और अब चोटिल खिलाड़ियों ने टीम की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. कर्नाटक के युवा बल्लेबाज़ आर स्मरण, जो एडम ज़म्पा की जगह टीम से जुड़े थे, अब चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह SRH ने विदर्भ के उभरते हुए ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है.
...