क्वेटा ग्लैडिएटर्स की बल्लेबाजी इस समय शानदार लय में नजर आ रही है. शमील हुसैन ने शुरुआती दो मैचों में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं और वे शानदार फॉर्म में हैं. वहीं, रिली रोसो और सऊद शकील जैसे बल्लेबाज टीम को मजबूती देते हैं. गेंदबाजी में अबरार अहमद ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए थे और वे इस मुकाबले में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.
...