लाहौर कलंदर्स का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है. शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली टीम ने चार में से दो मैच जीते हैं और दो में हार का सामना किया है. टीम फिलहाल तालिका में पांचवें स्थान पर है और लय हासिल करने की कोशिश में है. इस मुकाबले में जहां पेशावर जाल्मी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं लाहौर कलंदर्स वापसी कर अंक तालिका में सुधार करना चाहेगी.
...