टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला आज यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्टी से तैयार की गई है. इस मिट्टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है. इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है.
...