दोनों टीमों के बीच यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पंजाब किंग्स का दूसरा घरेलू मैदान है, जहां पर इस सीजन के तीन मैच खेले जाएंगे. इस सीजन में यहां पहली बार कोई मैच होने जा रहा है. ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है. पंजाब की टीम अपने दूसरे घरेलू मैदान धर्मशाला में पहला मुकाबले खेलने उतरेगी.
...