पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज़ सोहैब मकसूद ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि वे 1.4 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की कार धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लगातार पोस्ट करते हुए मकसूद ने अपने साथ हुई वारदात का पूरा विवरण साझा किया.
...