साल 2022 में इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था जो कि टी20 एशिया कप का फाइनल मैच भी था. इस मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से धूल चटाई थी. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि अबू धाबी के मैदान पर जब इन दोनों टीमों की टक्कर होगी तो एक बार फिर श्रीलंका की टीम जीत हासिल करती है, या फिर पाकिस्तान अपना बदला लेते हुए श्रीलंका को धूल चटाती है.
...