रावलपिंडी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के 333 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली पाकिस्तानी टीम ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में 94/4 का स्कोर बनाया और फिलहाल 23 रन की बढ़त हासिल की. इस समय क्रीज पर बाबर आजम (49) और मोहम्मद रिजवान (16) मौजूद हैं.
...