इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और घातक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान जोश इंग्लिस और मार्नस लाबुशेन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 46 रन तक लेकर गए.
...