On This Day in 2010: 24 फरवरी 2010 का दिन इंडियन फैंस के लिए क्रिकेट को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करने का दिन है. आज के दिन ही टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पहली बार दुनिया को बताया कि वनडे क्रिकेट में भी 200 रनों की पारी खेली जा सकती है. यह कारनामा सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में किया था.
...